फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Scorpio dragged the bike for 100 meters, two teacher brothers died

Chitrakoot News: स्कार्पियो ने बाइक को 100 मीटर घसीटा, दो शिक्षक भाइयों की मौत

Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Scorpio dragged the bike for 100 meters, two teacher brothers died
चित्रकूट। गोदभराई कार्यक्रम में जा रहे दो शिक्षक भाइयों की बाइक में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। स्कार्पियो में फंसी बाइक को चालक लगभग 100 मीटर दूर तक घसीट ले गया। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसा थाना राजापुर के मोहरवा पुल के पास का है।
विज्ञापन


पहाड़ी थाना क्षेत्र के बछरन निवासी भरतलाल सिंह (56) बाइक से बड़े भाई दशरथ सिंह (60) के साथ गांव निवासी मुन्ना सोनी की बेटी की गोदभराई में बुधवार की शाम लगभग सात बजे राजापुर जा रहे थे। मोहरवा के पास राजापुर की ओर से आ रही स्कार्पियो ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। बाइक स्कार्पियों में फंस गई। चालक उसे घसीटते हुए ले जा रहा था। बगल से निकले दूसरे वाहन सवार ने उसको बताया तब चालक ने स्कार्पियो रोककर बाइक निकाली। तब तक दोनों भाइयों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

चालक स्कार्पियो लेकर भागने लगा, लेकिन उसका टायर पंचर हो गया। पहाड़ी के पास प्रयाग ढाबा पर कार खड़ी टायर बदलने लगे तो किसी ने कार में लगे खून के निशान देखकर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर चालक कार लेकर भाग निकला। कार यूपी-एमपी बार्डर पर थाना मारकुंडी पुलिस ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची राजापुर पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। भरतलाल के दो पुत्र त्रिभुवन सिंह (एमबीबीएस) व अभिषेक सिंह, पत्नी कमला देवी हैं। दशरथ सिंह के भी दो पुत्र शैलेश सिंह (नेवी में कैप्टन), रावेंद्र सिंह व पत्नी शकुंतला देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक सिंह ने बताया कि पिता कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा स्थित जिला पंचायत इंटर काॅलेज और ताऊ दशरथ सिंह प्रयागराज के सीएवी इंटर काॅलेज में प्रवक्ता थे। प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि कार को पकड़ लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed