{"_id":"6839fdcd2a015e78c10407b8","slug":"scorpio-collided-with-a-tree-owner-died-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-116391-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रफ्तार बनी काल, पेड़ से टकराई स्कार्पियो, मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रफ्तार बनी काल, पेड़ से टकराई स्कार्पियो, मालिक की मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कार्पियो।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के खुटहा के पास शुक्रवार की सुबह 100 की स्पीड से दौड़ रही स्कॉर्पियो गाय को बचाने के चक्कर बेकाबू हो गई। अचानक बेक्र लगाने से पिछला टायर फट गया। इससे स्कार्पियो पेड़ से टकराने के बाद बाउंड्री से टकरा गई। इसमें स्कार्पियो मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
रैपुरा थाने के भौंरी मजरे कलवारा निवासी मनीष कुमार दयालु (30) ने बताया कि वह ट्रक मिस्त्री है। छछेरिया मोड़ पर दुकान है। गुरुवार की रात करीब दो बजे ठकुरन पुरवा के दीपक सिंह (30) आए और ट्रक की स्टीयरिंग का राॅड टूटने की बात कही। वह उनके साथ भरतकूप गया। साथ में भौंरी के ही पोखरा डेरा निवासी मुनीम सुखराज उर्फ कल्लू (35) और स्कार्पियो चालक सदर कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुर निवासी मनमोहन (36) भी थे। स्टीयरिंग का रॉड लेने दुकान आए और करीब चार भरतकूप जा रहे थे।
खुटहा के पास अचानक स्कार्पियो के सामने गाय आ गई। कार 100 से अधिक स्पीड में थी। ब्रेक लगाते ही स्कार्पियो का पिछला टायर फट गया। स्कार्पियो लहराते हुए सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टकराई। इसके बाद पलटते हुए जानकीशरण की बाउंड्री से टकरा गई। बाउंड्री का कुछ हिस्सा कार के ऊपर गिर गया और कार के आगे की सीट पर बैठे दीपक सिंह दब गए। इससे उनकी मौत हो गई। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्कार्पियो की स्पीड अधिक होने से चालक नियंत्रित नहीं कर सका और दुर्घटना हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पैतृक गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। अन्य घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुखराज की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इनसेट
भाई-बहनों में सबसे छोटा था दीपक
शिवरामपुर। ट्रक व स्कार्पियो मालिक दीपक दो भाई दो बहनों में सबसे छोटा था। दो बेटे सुमित और आदर्श हैं। सदर कोतवाल के साथ भरतकूप थाना प्रभारी मनोज कुमार, शिवरामपुर चौकी प्रभारी सनी चतुर्वेदी मौजूद रहे। क्रेन मंगवाकर स्कार्पियो को घटनास्थल से हटाया गया।