फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sant Tulsidas lived a life of Shri Ram

संत तुलसीदास ने श्रीराममय जीवन व्यतीत किया

Sat, 14 Aug 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sant Tulsidas lived a life of Shri Ram
संत तुलसीदास ने श्रीराममय जीवन व्यतीत किया
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर विशेष
(मधुरेंद्र प्रताप सिंह)
राजापुर(चित्रकूट)। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर आज राजापुर कस्बे में कार्यक्रम होंगे।
लेखक भोलानाथ खंगार ने संत तुलसीदास की जयंती पर बताया कि संत नरहरिदास ने चित्रकूट के कामद्गिरी परिक्रमा स्थित तुलसी चौरा में शिष्य तुलसीदास को शिक्षा दीक्षा दी थी। उन्होंने रामकथा भी सुनाई। इसके साथ ही तुलसीदास ने काशी में संस्कृत विद्वान शेषसनातन के यहां वेद, पुराण, उपनिषद, वाल्मीकि रामायण का अध्ययन किया। इसके बाद राजापुर में लौट आये। उन्होंने रामचरित मानस लिखकर श्रीराम की कथा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया। (संवाद)
गोस्वामी तुलसीदास जयंती आज, होंगे कार्यक्रम
राजापुर। गोस्वमी तुलसीदास की जयंती 15 अगस्त को उनकी जन्म स्थली तुलसी कुटीर पर धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। जिसमें कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वही चल रहे तुलसी महोत्सव कार्यक्रम का समापन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में धर्मनगरी के साधू संत सहित कई समाज सेवी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

वही धर्मनगरी चित्रकूट में भी तुलसी जयंती मनाई जाएगी। जिसमें अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में कार्यक्रम होगा। तुलसीदास के साहित्य में राष्ट्रीय चेतना विषय पर संगोष्ठी होगी। जिसका शुभारंभ कुलाधिपति जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज करेंगे। शाम को सात से नौ बजे के बीच भजन कार्यक्रम होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed