{"_id":"68caf93740cb4b791b07c743","slug":"sadar-mla-inspected-chc-at-midnight-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-121032-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आधी रात को सदर विधायक ने सीएचसी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आधी रात को सदर विधायक ने सीएचसी का किया निरीक्षण
Wed, 17 Sep 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी चित्रकूट। सदर विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, रात्रि के समय तैनात स्टाफ के बारे में जानकारी ली। रजिस्टर न मिलने पर सीएमओ को फोन कर तैनात सभी डाक्टरों की उपस्थिति रजिस्टर दर्ज कराने की बात कही।
मंगलवार की रात लगभग 12 बजे सदर विधायक अनिल प्रधान पहाड़ी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। जहां ओपीडी में जो स्टाफ तैनात थे उनकी उपस्थिति का रजिस्टर न मिलने पर सीएमओ से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जिले में जितनी भी सीएचसी व पीएचसी हैं वहां तैनात सभी डाक्टर एवं कर्मचारियों की रात्रि में उपस्थिति रजिस्टर दर्ज कराएं।
साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी सेवा, प्रसव कक्ष का भी जायजा लिया। प्रसव कक्ष में गंदगी मिलने व बेडशीट न होने पर नाराजगी जताई। दवाओं व डाक्टर के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मरीजों के हाल जाने। सीएचसी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने विधायक से मांग किया कि तीमरदारों को रात्रि में ठहरने की व्यवस्था कराई जाए इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द व्यवस्था कराई जाएगी।