फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sadar MLA encouraged the wrestlers

Chitrakoot News: सदर विधायक ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला

Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Sadar MLA encouraged the wrestlers
फोटो-8- रसिन गांव में चल रहे दंगल में पहलवानों से हाथ मिलवा कर शुभारंभ कराते अतिथि। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सदर ब्लाक के रसिन ग्राम पंचायत के तमरार गांव में चल रहे चार दिवसीय विराट दंगल एवं मेले का समापन हो गया। तमरार गांव के स्थानीय पहलवान उत्तम ने वाराणसी के मोहन, लल्लू ने बबेरू के विकास, गोलू ने बांदा के अशोक को स्थानीय दर्शकों के जबरजस्त समर्थन के बीच चित कर दिया। इस दौरान विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को दंगल के समापन सत्र में सदर विधायक अनिल प्रधान ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। दंगल आयोजक रसिन ग्राम प्रधान दरबारी लाल पटेल ने बताया कि चार दिन तक चलने वाले मेले और दंगल का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है।
विज्ञापन

लालूपुर हनुमान मन्दिर परिसर में यह आयोजन लगभग 25 वर्षों से कराया जा रहा है। युवा समाजसेवी संतोष सिंह ने बताया कि दंगल में हुई कुश्तियों में गोधनी के पहलवान शिवशंकर को मऊ के कुंजबिहारी ने चित किया। कमासिन के बुद्धराज को मऊ के मुन्ना ने, बांदा के अनुज को मरका के राजेश ने, बनारस के मोहन को मरका के गोलू ने, बांदा के राजू को अलीगढ़ के समीर ने पराजित किया। इसके अलावा विजेता पहलवानों को समिति की ओर से नगद पुरस्कार और शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed