फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rupees one lakh with farmer in broad daylight

दिनदहाड़े किसान के साथ एक लाख की टप्पेबाजी

Fri, 20 Dec 2019 08:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Rupees one lakh with farmer in broad daylight
पहाड़ी(चित्रकूट)। बैंक से एक लाख रुपये निकालकर गांव जा रहे एक किसान की डिग्गी का ताला खोलकर दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। किसान टप्पेबाजों की तलाश में कई घंटे तक भटकता रहा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की तलाश की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के चौरा गांव निवासी गया प्रसाद पुत्र बाबादीन ने बताया कि कृषि व घरेलू काम के लिए शुक्रवार पहाड़ी स्थित इलाहाबाद बैंक से एक लाख रुपया निकाला था। बैंक से घर जाने के लिए बाइक की डिग्गी में रुपये रखकर कुछ दूर पर स्थित एक किराने की दुकान पर खरीददारी करने लगा। जब वह खरीददारी कर बाइक के पास आया तो देखा डिग्गी खुली थी और नोटों से भरा बैग गायब था। यह देखते ही वह हड़बड़ा गया और काफी देर तक आस पास के लोगों से पूछताछ करता रहा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज से भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जल्द ही टप्पेबाजों का पता लगाया जाएगा। गौरतलब है कि इसी किसान के साथ 29 अगस्त को भी बैंक से एक लाख रुपये निकालकर ले जाते समय बैंक परिसर के बाहर से ही टप्पेबाजी हुई थी। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed