फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   RSS national contemplation meeting: Sangh will move ahead by taking lessons from Bengal defeat

आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक: बंगाल की हार से सबक लेकर संघ बढ़ेगा आगे, हिंदुत्व के साथ मुस्लिमों को भी जोड़ने पर जोर 

Mon, 12 Jul 2021 12:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Jul 2021 12:12 AM IST
सार

बैठक में कहा गया कि बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में हिंदुत्व को धार देने की जरूरत है। बैठक में पश्चिम बंगाल के बारे में कहा गया कि अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
RSS national contemplation meeting: Sangh will move ahead by taking lessons from Bengal defeat
 आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपेक्षा के अनुरूप सफलता न मिलने पर संघ ने मंथन करते हुए इससे सबक लेकर आगे की योजनाओं पर रुझान बढ़ा दिया है। संघ की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में रविवार को तीसरे दिन यह मुद्दा भी प्रमुखता से शामिल रहा।
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में हिंदुत्व को धार देने की जरूरत है। बैठक में पश्चिम बंगाल के बारे में कहा गया कि अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली। अब वहां की सियासत को समझकर आगे कदम रखना होगा।
विज्ञापन


हिंदुत्व मुद्दे के साथ मुस्लिम वर्ग को भी अपने साथ जोड़ना होगा, ताकि सामंजस्य बन सके। इस दौरान बैठक में युवाओं को भी आरएसएस से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक के पहले सत्र में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने प्रांत प्रचारकों के कामों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल में किए गए कार्यों को भी परखा। कुछ प्रांत प्रचारकों ने कहा कि राज्य सरकारों के कामकाज से वहां के निवासियों में असंतोष देखा गया। बैठक में इस पर भी चर्चा हुई कि संघ की शाखाएं गांवों में संचालित हों। बैठक में सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, राममाधव, भइया जी जोशी, सुरेश सोनी, कृष्ण गोपाल, मदन दास देवी सहित करीब 45 प्रांत प्रचारक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed