फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rs 7 crores received for 83 projects

Chitrakoot News: 83 परियोजनाओं के लिए मिले सात करोड़

Thu, 14 Dec 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rs 7 crores received for 83 projects
बांदा। बुंदेलखंड विकास निधि (जिलांश) के तहत जिले की 83 छोटी-बड़ी परियोजनाओं के लिए शासन ने सात करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है। यह सभी परियोजनाएं मार्च तक पूरी की जाएंगी। इनमें ज्यादातर परियोजनाएं आरसीसी सड़क, खंडजा व नाली निर्माण से संबंधित है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विकास निधि (जिलांश) की बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद की 183 परियोजनाओं को मंजूरी मिली थी। शासन ने 83 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करते हुए 701.83 लाख की धनराशि आवंटित की है। इनें सामान्य स्तर की 65 व एससीपी स्तर की 18 परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

सामान्य स्तर की परियोजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में आरसीसी सड़क, खंडजा, नाली आदि निर्माण होंगे। जब कि एससीपी स्तर की परियोजनाओं के तहत 50 लाख के अधिक के कार्य होने है। निर्माण का दायित्व कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेशों में कहा गया है कि निर्माण का काम मार्च 2023 तक पूरा किया जाएगा। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बाल कृष्ण त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी को भेजे गए आदेशों में कहा कि शासन द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। कार्य की समीक्षा प्रति माह की सात तारीख को की जाएगी।

कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। परियोजनाओं के लिए स्वीकृत धनराशि का पैसा किसी अन्य मद में खर्च नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत 183 परियोजनाओं में अभी तक महज 113 के पूरा होने पर नाराजगी जताई है। कहा कि अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed