फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rs 21 crore approved for the birth place of Goswami Tulsidas

Chitrakoot News: गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली के लिए 21 करोड़ स्वीकृत

Tue, 02 Jan 2024 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 02 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Rs 21 crore approved for the birth place of Goswami Tulsidas
चित्रकूट। उत्तर सरकार ने रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर के विकास के लिए 21 करोड़ रुपये की स्वीकृत हुआ है। इसमें पहली किस्त के रूप में चार करोड़ 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। पर्यटन विकास के साथ ही यहां डिजिटल माध्यम से लोगों को रामचरित मानस पढ़ने और तुलसीदास के जीवन से परिचित करने की व्यवस्था भी जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। बताया कि यहां आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। इसके लिए गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर के तुलसी कुटीर सहित राजापुर कस्बे का विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजापुर में तुलसी स्मारक के पास करीब ढाई एकड़ में विकास कार्य कराएं जाएंगे। जिसमें पार्क बनाने के साथ ही औषधीय पौधे लगाएं जाएंगे। डोरमेट्री बनाई जाएगी। डिजिटल लाइब्रेरी से रामायण पढ़ सकेंगे। इसके अलावा ओपन, थियेटर, हैडस्केप सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि इस समय घरेलू पर्यटन के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। यंहा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। पर्यटन सुविधाओं का लगातार विकास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाले पर्यटक विशेष अनुभव लेकर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed