फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Roop-Way to be made in Hanuman stream

हनुमान धारा में बनेगा रोप-वे

Sun, 09 Apr 2017 10:34 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 09 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Roop-Way to be made in Hanuman stream
हनुमान
(सुधीर अग्रवाल)
विज्ञापन

चित्रकूट।  हनुमान मंदिर के दर्शन करने को भक्तों को 500 से अधिक सीढ़ियां नहीं चढ़नी पडेगी। इसके लिए यूपी-एमपी सरकार की मुहिम आखिर रंग लाएगी। एक साल के अंदर भक्त रोपवे से ऊंचे पर्वत पर जाकर दर्शन कर सकेंगे और उसी से आसानी से नीचे भी आ सकेंगे। इसके लिए महज कुछ रुपये ही खर्च करने हाेंगे और समय की बचत होगी।

      जिले के देवागंना मार्ग से रामघाट की ओर जाने वाले रास्ते पर विंध्यपर्वत की श्रंखला पर मप्र क्षेत्र के हनुमानधारा पर्वत पर हर मंगल व शनिवार के अलावा विशेष पर्वों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसके लिए भक्तों को 500 से अधिक सीढ़ियां चढ़कर ऊंचे पर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन


      मप्र सरकार के प्रयास से इस महत्वाकांक्षी योजना का श्रीगणेश हो चुका है। इस रोपवे को बनाने का ठेका कोलकाता की कंपनी दामोदर रोपवे प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। जिसके डीजीएम एसके तिवारी व कंपनी के कई अधिकारीगणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर खुदाई शुरु करा दी है। जिससे स्थानीय लोगों के अलावा दूर से आए श्रद्धालुओं ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



8 करोड़ से एक साल में बनेगा रोपवे
चित्रकूट। यह रोपवे कुल 325 मीटर लंबाई को होगा। जिसकी लागत लगभग आठ करोड़ रुपये है। दामोदर रोपवे प्राइवेट कंपनी के डीजीएम तिवारी ने बताया कि इस योजना में कोई सरकारी या  स्थानीय अडंगा न आया तो एक साल के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से श्रद्धालुओं की भीड़ बढेगी। रोपवे के लिए शुल्क आदि के निर्धारण प्रशासन करेगा।


पर्यटकों की बढ़ेगी संख्या
चित्रकूट। इधर चित्रकूट डीएम मोनिका रानी ने बताया कि इस रोपवे के बनने से पयर्टकों व भक्तों की संख्या में बढोत्तरी होगी तो लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इसी प्रकार यूपी क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग पर लक्ष्मण पहाड़ी में भी रोपवे का काम जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed