फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rock paintings made in ancient caves attract tourists

प्राचीन गुफाओं में बने शैलचित्र पर्यटकों को करते आकर्षित

Mon, 09 Dec 2019 08:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Rock paintings made in ancient caves attract tourists
चित्रकूट। मानिकपुर ब्लाक अंतर्गत सरैया गांव से 9 किमी दूर स्थित जंगल में खंभेसुर आश्रम कई साल से बना है। जहां पर आसपास घने जंगल के साथ ही कई गुफाएं है। इसमें प्राचीन काल में आदिवासियों द्वारा बनाए गए शैलचित्र बने हैं। जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। कई बार पुरातत्व विभाग की टीम ने निरीक्षण किया लेकिन देखभाल न होने से क्षेत्र के निवासी चिंतित है कि समय रहते इस संस्कृति को सुरक्षित नहीं रखा गया तो शैलचित्र मिट जाएंगे।
विज्ञापन

मानिकपुर ब्लाक अंतर्गत सरैया गांव से 9 किमी दूर घने जंगल है जहां पर प्राचीन खंभेसुर आश्रम के आसपास कई गुफाएं बनी हुई है। जिसमें प्राचीन काल में आदिवासियों द्वारा बनाए गए शैलचित्रों में मनुष्य के साथ ही पशुओं के कई चित्र बने हैं। खंभे सुर आश्रम की देखभाल 19 साल से संत रामेश्वरदास करते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्राचीन स्थल है। यहा पर श्रीराम के पुत्र लव व कुश भी निवास करते थे। ऐसे बताया कि पुरातत्व विभाग ने इस स्थान का निरीक्षण किया है। जिसमें बताया था कि यह शैल चित्र लगभग 20 से 25 हजार वर्ष पुराने है। संत ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इस प्राचीन धरोहर की देखभाल नहीं की गई तो प्राचीन संस्कृति के शैलचित्र मिट जाएंगे।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अवर संरक्षण सहायक सर्किल इंचार्ज सचिन कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में कई स्थानों पर प्राचीन काल की गुफाओं में शैलचित्र बने है। जिनका निरीक्षण समय-समय पर टीम करती रहती है। इसी तरह से क्षेत्र में सरहट ग्राम पंचायत के जंगल भी शैलचित्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झरना आकर्षण का केंद्र
चित्रकूट। जिस स्थान पर खंभे सुर आश्रम बना है वहां पर एक गुफा में भगवान शंकर का प्राचीन शिवलिंग रखा है। इसके साथ ही एक स्थान से पानी का झरना बहता रहता है। यह झरना कभी बंद नहीं होता। जो प्राकृतिक आकर्षण का केंद्र बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed