फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   robbers

इनामी डाकू शंकर को दबोचा

Thu, 04 Jun 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
robbers
चित्रकूट। डाकू नवल धोबी गैंग के दस हजार के इनामी डाकू शंकर रैदास को पुलिस ने दबोच लिया है। इसके खिलाफ दो शिक्षकों का अपहरण कर फिरौती वसूलने व तीन अन्य मामले दर्ज हैं। सरगना के आत्मसमर्पण के बाद से यह गैंग छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन

बांदा के खुरहंड गांव निवासी शंकर रैदास पुत्र संतोष उर्फ कट्टा के गांव के आसपास होने की सूचना पर गुरुवार को नयागांव मप्र जिला सतना थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी गांव के बाहर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि इस पर दस हजार रुपये का इनाम था और यूपी एमपी के थानों में तीन मामले दर्ज हैं। जिसमें थर पहाड़ के पास से गैंग सरगना नवल धोबी के साथ दो शिक्षकों का अपहरण कांड शामिल है। गौरतलब है कि इस गैंग का सरगना डाकू नवल ने दो साल पूर्व पुलिस के दबाव के चलते सतना में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से गैंग टूट गया। गैंग के कई सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। शंकर रैदास गैंग छोड़कर उस इलाके से चला गया था। पुलिस के अनुसार यह चित्रकूट, अतर्रा व बांदा में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed