फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Roadways buses did not run, drivers protested

Chitrakoot News: नहीं चली रोडवेज बसें, चालकों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses did not run, drivers protested
चित्रकूट। सड़क दुर्घटना में चालक को कड़ी सजा देने का प्रावधान बनाने को लेकर रोडवेज बसों के चालक सहित ट्रक व प्राइवेट चालकों ने हड़़ताल की। बस स्टैंड में चालकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। रोडवेज बसें पूरी तरह बंद रहीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण डंठ में यात्री परेशान रहे। कुछ प्राइवेट बसे चलती रहीं। जिससे यात्री अपने घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

नये कानून के अनुसार यदि किसी वाहन की टक्कर लगने से किसी की मौत हो जाती है तो दस साल तक की सजा के प्रावधान बनाने के लिए कहा है। जिस पर रोडवेज चालक संघ के आह्वान पर रोडवेज चालक हड़ताल पर रहे। एक भी रोडवेज बसें नहीं चलीं। इसी तरह से प्राइवेट चालक भी हड़ताल रहे। जिन्होंने बस स्टैंड में प्रदर्शन कर विरोध जताया। बसें बंद होने से रेलवे स्टेशन में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक यात्रियों की भीड़ रही। हालांकि कुछ प्राइवेट बसें चलती रहीं। जिससे यात्री अपने अपने घर के लिए रवाना हुए। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी प्रेमलाल ने बताया कि एक भी रोडवेज बसें नही चली। वहीं प्राइवेट बसों, ट्रक चालक व अन्य वाहनों के चालक रमेश, पप्पू, पवन मिश्र, रामबाबू, दीपक कुमार, मनोज पटेल व अनिल ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed