फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Road Construction stopped in the water dispute

पानी के विवाद में सड़क निर्माण रुकवाया

Mon, 18 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 18 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Road Construction stopped in the water dispute
अधूरी बनी सीसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
लगातार गिरते जल स्तर से खराब हो रहे हैंडपंप को बचाने के लिए शंकर बाजार के निवासियों ने निर्माणाधीन आरसीसी रोड़ का काम रुकवा दिया। ठेकेदार से टैंकर का पानी लाकर निर्माण कराने की जिद की तो दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी हो गई। नतीजा यह कि निर्माण ही बंद हो गया। जिससे अधूरी सड़क लोगाें के लिए नई परेशानी बनी है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद की ओर से शंकर बाजार काली देवी मंदिर से पहाड़ी रोड़ पर लगभग सवा सौ मीटर लंबी आरसीसी रोड़ का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूरा भी हो गया है। सड़क के दोनों तरफ लगे हैंडपंप से ठेकेदार सड़क निर्माण के लिए पानी ले रहे थे। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। स्थानीय विनय सिंह, रूद्र कुमार, लालमन, अशफाक अहमद व मुन्ना ने बताया कि अक्सर दोनों हैंडपंप गर्मी में खराब हो जाते हैं तो फिर सब लोग मिलकर चंदा करके इसे बनवाते हैं।
विज्ञापन


गर्मी में लगातार जलस्तर नीचे जा रहा है तो यदि हैंडपंप का पानी खत्म हो गया तो बस्ती के सैकड़ों लोगों को परेशानी होगी। ऐसे में ठेकेदार से हैंडपंप का पानी प्रयोग करने से मना कर टैंकर मंगवाने को कहा गया है। ठेकेदार अनिल कुमार व कुछ मजदूरों ने आपत्ति की तो इसी बात को लेेकर दोनों पक्षों के बीच काफी गहमागहमी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नवरात्र से निर्माण बंद पड़ा है। अधूरे निर्माण से आवागमन भी बाधित है। इस मामले में ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि ठेकेदार और स्थानीय लोगों से बातचीत कर ली गई है। यदि सरकारी कार्य में कोई अड़ंगा लगाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। सड़क निर्माण जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed