फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rickshaw driver hanged due to illness

बीमारी के चलते रिक्शा चालक ने फांसी लगाई

Fri, 08 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver hanged due to illness
घटना के बाद गमगीन बैठीं मृतक की बहनें। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन के सामने रहने वाले रिक्शा चालक ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली। वह लावारिस शवों को ढोने का भी काम करता था। स्टेशन के स्टाफ व जीआरपी के सिपाहियों ने मिलकर परिजनों की मौजूदगी में उसके शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

पुरानी बाजार का बब्बू (50) रेलवे स्टेशन परिसर में रहकर गुजर बसर करता था। कई माह से क्षय रोग से पीड़ित होने के चलते लीवर और गुर्दे खराब हो गए थे। गुरुवार को बीमारी से तंग आकर बब्बू ने रेलवे परिसर में ही गमछे के सहारे फांसी लगी ली। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद बहनो ने बताया कि माता-पिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जीआरपी के कांस्टेबिल सनी व हासिम अली के मुताबिक बब्बू लावारिश शवों को पोस्टमार्टम तक पहुंचाने का काम करता था। स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव व जीआरपी प्रभारी चंद्रभूषण यादव ने बताया कि बब्बू लावारिस शवों को उठवाने में काफी मदद करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed