फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Retired teacher dies due to police raid

पुलिस की दबिश से डरे सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher dies due to police raid
फोटो-4- राजकुमार- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश देने गई पुलिस को देख सेवानिवृत्त शिक्षक की गश खाकर मौत हो गई। घर में मौजूद किरायेदारों को सूचना देकर पुलिस कर्मी वहां से चले गए। परिजन आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने पूछताछ के दौरान उन्हें पीटा था। भयभीत होकर उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरा गोकुलपुर गांव निवासी रामकिशोर ने बताया कि मंगलवार की देर शाम सफेद रंग के वाहन सें आधा दर्जन पुलिस कर्मी उनके घर पहुंचे थे। उस समय घर पर पिता (सेवानिवृत्त शिक्षक) राजकुमार (65) अकेले थे। पुलिस ने तीन जून को हुई पूर्व प्रधान की हत्या के बारे में उनसे पूछताछ की। फरार नामजद आरोपी शिवपूजन व उसकी पत्नी सुनीता का सुराग मांगा। शिवपूजन पिता के भाई हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें पीट दिया। इस पर वे बेहोश हो गए। यह देख पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। घर में मौजूद किरायेदारों को पुलिस कर्मियों ने बताया कि बाबा बेहोश हो गए हैं। इसके बाद वहां से चले गए। जानकारी पर परिवार के अन्य लोग घर पहुंचे और पिता को अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन

रामकिशोर ने एसपी से पुलिस उत्पीड़न की शिकायत की है। आरोप लगाया कि पिता की मौत पिटाई से हुई। पुलिस हत्यारोपियों का सुराग बताने के लिए लगातार दबाव बना रही थी, जबकि उनसे उनके परिवार का कोई लेना देना नहीं। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसपी ने जांच कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर चौकी प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि पुलिस विभाग की टीम रिटायर्ड शिक्षक के घर नहीं गई थी। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा मारा था। उधर, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। संबंधित विजिलेंस टीम और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed