फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Respect of youth in BJP government

भाजपा सरकार में युवाओं का सम्मान

Sat, 04 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Respect of youth in BJP government
Respect of youth in BJP government - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर (चित्रकूट)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का राजापुर समेत मुख्यालय और शिवरामपुर में भाजपाइयों ने स्वागत किया। तुलसी चौक में गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं से कहा कि निष्ठा एवं समर्पण से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय रथ का इतिहास दोहराने का समय आ गया है। राजनीति के क्षेत्र में युवाओं की अहम भूमिका होती है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर सिंह, प्रमोद द्विवेदी, राकेश नामदेव, कमलेश मोदनवाल, शंकर दयाल जयसवाल, सुरेश जायसवाल, राजेश केसरवानी, अशोक द्विवेदी, संतोष गर्ग, रंजना उपाध्याय, दिनेश तिवारी, पंकज अग्रवाल, सुशील द्विवेदी, अश्विनी अवस्थी, अर्जुन शुक्ला, बद्री विशाल त्रिपाठी, रामबाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यालय से लेकर शिवरामपुर तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा के नेतृत्व में जगह-जगह स्वागत किया। इसके बाद लैना बाबा शिवरामपुर में आयोजित भंडारे व युवा समागन कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीस, जगदीश गौतम, रामदयाल त्रिपाठी, रामबाबू गुप्ता, भागवत त्रिपाठी, प्रेमलाल वाल्मिीकि, दीपक तिवारी, उज्वल गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बूथ सत्यापन कार्य में न हो लापरवाही
चित्रकूट। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष/जिला प्रभारी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ प्रभारियों के साथ बैठक की। इसके बाद चुनाव संचालन समिति की भी बैठक की। जिसमें उन्होंने बूथों के सत्यापन की समीक्षा की। अगले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को बूथों पर ज्यादा जिम्मेदारी से काम करने का निर्देश दिया। सभी पदाधिकारियों को पूर्व में बांटे गये कामों की समीक्षा की। जिस पर कई पदाधिकारी अपने दायित्व का सही जवाब नहीं दे सके।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed