फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Resolve to follow the paths shown by Maharishi Valmiki

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर वाल्मीकि आश्रम में हुए धार्मिक कार्यक्रम

Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the paths shown by Maharishi Valmiki
लालापुर के वाल्मिकि आश्रम में महंत भरतदास व डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को महर्षि की तस्वीर देते स - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। महर्षि वाल्मीकि के जयंती पर लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमेें धर्मनगरी के साधू संतों सहित जिलाधिकारी ने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति की विधि विधान से पूजा पाठ किया।
विज्ञापन

वाल्मीकि आश्रम में बुधवार को साधू संतों व जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने महार्ष वाल्मीकि का विधि-विधान से पूजा पाठ किया। एक साथ मिलकर हवन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा कि इस धार्मिक स्थान का विकास कराया जा रहा है। जिसमें परिक्रमा मार्ग भी बनवाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस आश्रम में आये। उन्हीं के आदेश पर यहां का विकास कार्य कराया जा रहा है। वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास ने कहा कि भगवान श्रीराम माता सीता के साथ इसी आश्रम मेें आए। इस आश्रम में आने से मनोकामना पूर्ण होती है। कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ल ने किया। इस मौके पर महंत दिव्यजीवदास, संत कमलदास, निर्मोही अखाड़ा के महंत शिवरामदास, नांदी हनुमान जी के महंत महेंद्र दास, बड़ा मठ के महंत वरुण प्रपन्नाचार्य, तुलसी गुफा के महंत मोहित दास मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश सिंह, समाजसेवी कमलेश कुमार मिश्र, विनोद मिश्रा प्रेम लाल वाल्मीकि, राकेश केसरवानी, शशिकांत, सानू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूजा पाठ कर मनाई जयंती
चित्रकूट। वाल्मीकि आश्रम के अशावर देवी मंदिर के पास महंत कुटिलानंद के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। सभी ने महर्षि के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मंदिर के पुजारी अखिलेश्वरा आचार्य ने पूजन पाठ कराया। जिसमेें शत्रुघ्न प्रसाद, मुन्ना गुप्ता, दरबारी लाल, रविदास महराज आदि मौजूद रहे। विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। महंत कुटिलानंद ने कहा कि सभी की भागेदारी से इस क्षेत्र का विकास कार्य कराया जाये। बताया कि विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल जब चित्रकूट आये थे तब उनसे इस मंदिर के विकास के लिए पत्र सौंपा गया था। तब से ही यह प्रक्रिया चल रही थी। 2017 में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र को भी इस क्षेत्र का विकास कराने के लिए पत्र दिया गया था। वही धर्मनगरी के मठ मंदिरों में भी जयंती मनाई गई। संवाद

 लालापुर के वाल्मिकि आश्रम के अशावर माता मंदिर के पास महर्षि की मूर्ति के पास पूजन करते कुटिलानंद

लालापुर के वाल्मिकि आश्रम के अशावर माता मंदिर के पास महर्षि की मूर्ति के पास पूजन करते कुटिलानंद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed