फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Republic Day was celebrated with great enthusiasm

हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Wed, 27 Jan 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Republic Day was celebrated with great enthusiasm
चित्रकूट में गणतंत्र दिवस की परेड में दिखी महिला शक्ति की झलक। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले भर में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डीएम शेेषमणि पंाडेय ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। स्कूल कालेजों में राष्ट्रीय पर्व के अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए और कई स्थानों पर परेड रैली निकली गई। परेड रैली में शामिल छात्रों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बज रहे देशभक्ति गीतों से हर व्यक्ति में देशप्रेम उमड़ पड़ा। जिले के प्रभारी मंत्री ने यूपी 112 के 12 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीओ पुलिस लाइन रजनीश कुमार यादव ने परेड की प्रथम कमांड की। सेकेंड कमांड निरीक्षक विजय सिंह और थर्ड कमांड एसआई हरिदास वर्मा रहे। एसपी अंकित मित्तल ने परेड की सलामी ली और सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि व जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्य आरक्षी चालक नरेंद्र कुमार को पुलिस महानिदेशक द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र व लॉकडाउन में लोगों तक मदद पहुंचाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले यूपी 112 के 12 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को एसपी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारतवर्ष सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देश के रूप में स्थापित है। इसका श्रेय देश के महान संविधान शिल्पियों को जाता है, जिन्होंने देश को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया है। भारत की विभिन्नता में एकता की विशिष्टता संविधान में पूरी तरह से साकार हुई है। इस देश की आजादी के लिए लाखों क्त्रसंतिकारियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड में शामिल प्रशिक्षणार्थी रिक्रूट आरक्षियों की टोली नं 6 को मार्चपास्ट में प्रथम स्थान आने पर टोली कमांडर एसआई असलम खां को शील्ड से पुरस्कृत किया गया। सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, जिला जज रवींद्र नाथ दुबे, एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ मऊ सुबोध गौतम, सीओ राजापुर रामप्रकाश व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे मौजूद रहे। जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों, थाना व चौकियों में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed