फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Report on four including couple in firing

फायरिंग में दंपति समेत चार पर रिपोर्ट

Thu, 17 Jun 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Report on four including couple in firing
बरगढ़/मऊ (चित्रकूट)। बरगढ़ थाना क्षेत्र के मनका गांव में चबूतरे पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पति-पत्नी और उसके पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी रामअनुग्रह शुक्ला को उसकी लाइसेंसी बंदूक और कारतूस समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उधर, गोली लगने से घायल महिला की हालत खतरे से बाहर है। मऊ सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मनका गांव में रामनारायण शुक्ला और रामअनुग्रह शुक्ला के परिवार के बीच नीम के पेड़ के पास बने चबूतरे पर कब्जा का विवाद है। पंचायत चुनाव में रामअनुग्रह के भाई प्रधान पद पर चुनाव लडे़े थे। रामनारायण आदि के विरोध पर भी रामअनुग्रह का भाई जीत गया। इससे दोनों परिवार के बीच कटुता और बढ़ गई।
विज्ञापन

बुधवार की रात दोनों पक्ष के बीच विवाद के बाद रामअनुग्रह शुक्ला ने लाइसेंसी बंदूक से विरोधियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे रामनारायण शुक्ला की पत्नी कौशल्या के पैर में गोली लग गई। वह मऊ सीएचसी में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि चंद्रिका प्रसाद की तहरीर पर रामअनुग्रह, उसकी पत्नी गुड्डन शुक्ला, पुत्र प्रीतू शुक्ला और गोरेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बंदूक और कारतूस समेत रामअनुग्रह को पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed