फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Report lodged for theft of Rs 3.5 lakhs, not Rs 16 lakhs

Chitrakoot News: 16 लाख नहीं साढे़ तीन लाख की चोरी की दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 09 Sep 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 09 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Report lodged for theft of Rs 3.5 lakhs, not Rs 16 lakhs
राजापुर। थाना क्षेत्र के सगवारा गांव के एक घर में लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने 16 लाख के बजाय साढ़े तीन लाख की चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि पीड़ित ने रविवार को 16 लाख की चोरी होने की बात कही थी। वहीं पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

सगवारा गांव के एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक कामता प्रसाद पांडेय के घर में शनिवार की रात को चोरों ने पीछे के रास्ते से आकर दो स्थानों के ताले तोडे़। इसके बाद घर के कई जगह जमीन के अंदर रखे गए जेवरों को खोद कर निकाल लिया।अलमारी आदि से भी कीमती सामान ले गए थे। रविवार को पीड़ित के परिजनों ने बताया था कि लगभग 15 तोला सोना व एक किलो चांदी चोरी हुई है। सोमवार को इस मामले की राजापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुुई। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि गृहस्वामी ने साढे़ तीन लाख के जेवर व रुपये की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस चोरी में पीड़ित के किसी नजदीकी का हाथ होने की संभावना पर खोजबीन की जा रही है। दो स्थानों पर पुलिस टीम पहुंची और जांच कर रही है।जल्द इसका खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed