{"_id":"67af8ab4e1a485139a083c1d","slug":"report-filed-against-truck-and-driver-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-113151-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र के जारोमाफी के पास सीमेंट लदे ट्रक की टक्कर से स्कूल वैन में बैठे 10 बच्चे घायल हुए। इस मामले में स्कूल वैन में मौके पर कोई कागज नहीं मिले। चालक राजा सिंह व उसका ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। पुलिस ने वाहन के कागज स्कूल प्रबंधन से मांगे हैं। उधर ट्रक के सभी कागज पूरे मिले हैं। वैन चालक की तहरीर पर ट्रक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि घटना के बाद सीमेंट लदे ट्रक को पकड़ा गया है। ट्रक में बैठे एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रक के सभी कागज मिले हैं। स्कूल वैन में कोई कागज नहीं मिले हैं। वैन चालक राजा ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया है और बताया कि वैन का बीमा व कागज सभी हैं लेकिन स्कूल में रखे हैं। जिन्हें जांच के लिए मंगाया गया है। स्कूल वैन के कागज सभी नहीं मिलने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई एआरटीओ विभाग से कराई जाएगी।