फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Report filed against land mafia

भू माफियाओं के खिलाफ रिर्पाट दर्ज कराई गई

Mon, 09 Dec 2019 08:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Report filed against land mafia
राजापुर। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एंटी भूमाफिया टीम का गठन किया गया है। जो ऐसे स्थानों को चिंहित कर जमीन कब्जा करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। तहसील राजापुर के नांदिन कुरम्यिान एवं ग्राम पंचायत पराको के गांव 9 भूमाफियाओं के विरुद्ध राज्य लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसके पूर्व तहसील राजापुर में जमींदारी उन्मूलन एक्ट की धारा 115 सी के तहत कार्रवाई करते हुए धारा 67 के अंतर्गत बेदखली की कार्रवाई की गई थी। पुन कब्जा करने पर लेखापाल की तहरीर पर राजापुर थाने में मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

जिले में भू माफिया कई साल से सक्रिय हैं जो सरकारी जमीनों पर कब्जा किए हुए हैं। जिनकी उन भू माफियाओं के खिलाफ एंटी भूमाफिया टीम का गठन किया गया। जमीन पर कब्जा करने पर जगत पुत्र शिउना, जवाहरपुत्र त्रिभवन, शारदा पुत्र हीरालाल, राकेश पुत्र रमेश निवासी मझगवा के विरूद्ध लेखपाल रमाकान्त द्विवेदी ने राजापुर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed