फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Register your inheritance and register for Samman Nidhi

वरासत दर्ज करा सम्मान निधि को कराएं पंजीकरण

Wed, 14 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Register your inheritance and register for Samman Nidhi
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में एफपीओ एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की गई। जिसमें एफपीओ के अंतर्गत जनपद में विकासखंड कर्वी एवं मानिकपुर में अरहर एवं सरसों की बुवाई के संभावित क्षेत्रफल तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत विरासत के कृषकों को पीएम किसान योजना में लाभान्वित कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक के माध्यम से आवाह्नन किया है कि जिन किसानों की मृत्यु हो जाने के कारण उनके वसीयत दर्ज न होने से उनके वरासत पीएम किसान योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं। वह तहसील से 11 ख से वरासत शीघ्र करा ले। बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयदेव सिंह, जिला कृषि अधिकारी वसंत कुमार दुबे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed