फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Reality of maternal health services examined, adverse entry to nodal officer

Chitrakoot News: मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत, नोडल अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 17 Jan 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 17 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Reality of maternal health services examined, adverse entry to nodal officer
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी के निरीक्षण में खामियां मिली। निरीक्षण में नोडल अधिकारी संतोषजनक जवाब दे नहीं पाए। ऐसे में उन्होंने प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच, परामर्श और उपचार सेवाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण में जिलाधिकारी ने गर्भवती महिला बिट्टी देवी की जांच रिपोर्ट और पंजीकरण कार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित स्टाफ नर्स से प्रतिदिन के पंजीकरण की जानकारी ली। उन्होंने एएनएम को निर्देश दिया कि प्रथम त्रैमास में होने वाली अनिवार्य जांचों को सुनिश्चित किया जाए और हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की एएनएमवार सूची को रखा जाए। निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिला चांदनी केसरवानी और लक्ष्मणपुरी ने आंगनबाड़ी से खाद्यान्न न मिलने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने सीडीपीओ (शहर) को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं की जांच की तिथियां रजिस्टर में दर्ज कर नियमित फॉलोअप करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

-----------
एंबुलेंसों की स्थिति और प्रयोगशाला का जायजा
जिलाधिकारी ने डॉ. सोनम सिंह से गर्भवती महिलाओं की विभिन्न जांचों, एनीमिया की स्थिति और हाई रिस्क प्रेगनेंसी की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त, परिसर में खड़ी पुरानी एंबुलेंसों के बारे में निर्देश दिए कि जो वाहन अनुपयोगी हैं, उन्हें नीलाम कर दिया जाए और जो मरम्मत योग्य हैं, उन्हें शीघ्र ठीक कराया जाए। प्रयोगशाला कक्ष में उन्होंने लैब टेक्नीशियन से जांचों और उपकरणों की की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ डॉ. संतोष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed