फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rang from Har-Har Mahadev Lord Rama flourished

हर-हर महादेव से गूंजी भगवान राम की तपोभूमि

Fri, 24 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 24 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rang from Har-Har Mahadev Lord Rama flourished
लाोगाो की भ्‍ाीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भगवान राम की तपोभूमि में महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव की गूंज दिनभर रही। शुक्रवार को धर्मनगरी के सभी शिवालयों में सुबह से जलाभिषेक कर पूजन करने की होड़ मची रही। शाम को रामघाट में मत्गयेंद्रनाथ स्वामी की सोने-चंादी के जेवरात व फूलों से सजी झांकी निकली। इसी प्रकार मुख्यालय में व्यापारियों ने नई बाजार में शिवबारात निकाली। शाम को जगह-जगह ठंडई व भांग का दौर भी चला।
विज्ञापन


 महाशिवरात्रि पर्व पर मत्यगयेंद्रनाथ मंदिर से शंकर भगवान की बारात बडे़ धूमधाम से निकाली गई। अबीर गुलाल से बारातियों को नहला दिया गया। मंदिर के पुजारी विपिन महराज ने बताया कि इस दिन भगवान शिव का विशेष श्रंगार किया गया है। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष ने अजीत सिंह ने बताया कि यह पर्व हर्षोउल्लास वातावरण में धूमधाम से मनाया जाता हे। मंदाकिनी तट रामघाट से शाम को भगवान शिव की बारात निकाली गई। वहीं, भगवान शिवजी विवाह का भी मंचन किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यालय में जितेंद्र धतुरहा, राहुल गुप्ता,गोलू गुप्ता, धर्मचंद्र आदि ने डीजे की धुन पर शिवबारात निकाली। आकर्षक झांकी सजाई गई। रास्ते में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। भागवत प्रवक्ता नवलेश दीक्षित ने बताया कि शिवरात्रि व्रत करने से व्यक्ति की भोग एवं मोक्ष दोनो की प्राप्ति होती है। इस पर्व का व्रत करने से अक्षय पुण्यफल की प्राप्ति होती है। शिव जी मात्र जल और बेलपत्र अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। इस पर्व में लोग उपसना भी करते है, जिनकी मुराद भगवान शिवजी पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के मानिकपुर, बरगढ़, भरतकूप, सरैंया, राजापुर, पहाड़ी, शिवरामपुर, भौंरी, खोही,मऊ, चर, रामनगर व रैपुरा के मंदिरों में भी भक्तों ने भगवान शिव की पूजा की। शिवबारात निकाली गई। जिले के कई मंदिरों में रामायण पाठ का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed