फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rampant uncontrolled tempo in the valley, driver dies

घाटी में पलटी अनियंत्रित टेंपो, चालक की मौत

Tue, 03 Oct 2017 11:44 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 03 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rampant uncontrolled tempo in the valley, driver dies
घटना के बाद गमगीन अवस्था में बैठे परिजन। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। देवागंना घाटी पर अनियंत्रित टेंपो पलटने से चालक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
 भरतकूप चौकी क्षेत्र के घुरेटनपुर निवासी रामचंद्र साहू(32) सोमवार को बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के लंकापुरवा में चल रहे कीर्तन में शामिल होने के लिए अपने गांव से टेंपो लेकर गया था। देर रात को गांव वापसी पर उसके साथ कीर्तन मंडली के घुरेटनपुर निवासी दिलीप, चंद्रपाल, भवानीदीन, रामू, दुलारे और संग्रामपुर निवासी रमाशंकर भी टेंपो में बैठे थे। घायलों के अनुसार जैसे ही टेंपो देवांगना घाटी के पास पहुंची तो रास्ते में एक सर्प निकला। उसे बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित हो गई और कुछ दूर जाकर पलट गई। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली व बहिलपुरवा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जिसमें रामचंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व खरीदी थी टेंपो
चित्रकूट। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। पिता किसान हैं और कुछ दिन पूर्व ही पुत्रों के कहने पर टेंपो खरीदी थी। इस टेंपो को चलाकर वह परिवार का भरण पोषण करता था। इस घटना के बाद उसकी पत्नी सुशीला, दो पुत्री व एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed