{"_id":"5fbbecb28ebc3e9bbb18e2f9","slug":"ramghat-will-be-illuminated-with-11-thousand-lamps-chitrakutt-news-knp5958460146","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: 11 हजार दीयों से जगमग होगा रामघाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: 11 हजार दीयों से जगमग होगा रामघाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में देव दीपावली सकुशल मनाए जाने के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 11 हजार दीएक जलाए जाएंगे। लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा। इसको देखते हुए पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।
सोमवार को बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्र को निर्देश दिए कि देव दीपावली पर पूरे रामघाट में प्रकाश व्यवस्था अच्छी तरीके से रहे। अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि विद्युत निर्बाध बनाए रखने के लिए अभी से ही व्यवस्था कर लें।
होर्डिंग, पोस्टर व बैनर के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार भी करें। अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि मां मंदाकिनी गंगा की सफाई पर विशेष ध्यान दें। टूटे को पत्थरों तत्काल ठीक कराया जाए। रामघाट पर आरती स्थल पर आरती के समय प्रतिदिन फोर्स तैनात किया जाए।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि रामघाट में रंगोली तथा वॉल पेंटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। बैठक में एडीएम जीपी सिंह, सदर एसडीएम राम प्रकाश, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डीपीआरओ संजय कुमार पांडेय, एक्सईएन सिंचाई आशुतोष कुमार, विद्युत हाकिम सिंह, सीओ सिटी रजनीश कुमार यादव व मंदाकिनी आरती ट्रस्ट के अश्विनी कुमार अवस्थी व अतुल प्रताप सिंह मौजूद रहे।