फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ramcharit Manas shows the path to a man deviated from the truth

सत्य से विचलित मानव को रामचरित मानस दिखाता मार्ग

Mon, 10 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ramcharit Manas shows the path to a man deviated from the truth
चित्रकूट। कामदगिरी परिक्रमा मार्ग के पास ग्राम बिहारा पेरातीर हनुमान मंदिर में हो रही नौ दिवसीय संगीतमय कथा सभी को मोहित कर रही है। चौथे दिन यहां राम जन्मोत्सव मनाया गया। अयोध्या से आए आचार्य नवलेश दीक्षित ने कहा कि रामचरित मानस सत्य से विचलित मानव को युग युगांतर तक सही मार्ग दिखाता रहेगा।
विज्ञापन

श्रद्धालु भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म की कथा सुन भाव विभोर हो उठे। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए कथा वाचक नवलेश महाराज ने कहा कि तीन कल्प में तीन विष्णु का अवतार हुआ है। चौथे कल्प में साक्षात भगवान श्रीराम माता कौशल्या के गर्भ से अवतरित हुए। श्रीराम जन्म प्रसंग से पूर्व उन्होंने सती प्रसंग की विस्तार से व्याख्या की। उन्होंने कहा कि भगवान ने अपने उत्कृष्ट आचरण से अखिल विश्व को मानवता, प्रेम, पारिवारिक एवं सामाजिक मर्यादा का संदेश दिया। कथा के मुख्य यजमान रमेश शुक्ल उनकी पत्नी हीरामणि शुक्ला कथा के आयोजक भोले राम शुक्ल एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed