{"_id":"60dc369ec57b035e710808c3","slug":"ram-van-being-built-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में बन रहा 'राम वन': पर्यटकों को कराएगा 'त्रेतायुग' की अनुभूति, मुख्यमंत्री योगी लगाएंगे पहला पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में बन रहा 'राम वन': पर्यटकों को कराएगा 'त्रेतायुग' की अनुभूति, मुख्यमंत्री योगी लगाएंगे पहला पौधा
Wed, 30 Jun 2021 02:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Jun 2021 02:53 PM IST
सार
त्रेतायुग की अनुभूति कराने के लिए प्रदेश की योगी सरकार रामायण काल का राम वन तैयार करा रही है। यह देवांगना हवाई पट्टी के नजदीक 35 एकड़ भूमि में बनेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चित्रकूट जिले में देवांगना हवाई पट्टी के पास रामायण काल के पौधों से 'राम वन' तैयार किया जाना है। इसमें पहला पौधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जुलाई को रोप सकते हैं। अभी उनका प्रोटोकाल नहीं आया है, लेकिन संभावित कार्यक्रम की तैयारी वन विभाग ने शुरू कर दी है।
मंगलवार को मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी पीपी सिंह ने तैयारियां देखीं। त्रेतायुग की अनुभूति कराने के लिए प्रदेश की योगी सरकार रामायण काल का राम वन तैयार करा रही है। यह देवांगना हवाई पट्टी के नजदीक 35 एकड़ भूमि में बनेगा।
इसके अलावा कामदगिरि, लक्ष्मण पहाड़ी और रामशैया के पास भी पौधे रोपे जाएंगे। देवांगना हवाई पट्टी के पास तैयार होने वाले राम वन में चंदन, अशोक, बरगद, आम, पलाश, चमेली, धामन, कुंद, रीठा समेत 88 प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी के संभावित कार्यक्रम को लेकर मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी ने देवांगना घाटी में राम वन के लिए चिह्नित भूमि का जायजा लिया। कहा कि चार जुलाई को प्रदेश में पौधारोपण का महा अभियान चलाने की तैयारी है।
इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री चित्रकूट के रामवन से कर सकते हैं। जिला अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा कि फिलहाल अभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं मिली है। वन विभाग अपने राम वन में पौधे तैयार कर रहा है