{"_id":"629a4d06665fb03d66768c88","slug":"railway-station-canteen-lock-chitrakoot-news-knp7004593104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर लगा ताला
विज्ञापन
फोटो-11- मानिकपुर स्टेशन की कैंटीन में लगा ताला । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर संचालित कैंटीन से अधिक मूल्य पर सामग्री बेचने के आरोप पर ताला लगा दिया है। मामले की जांच रेलवे के सीनियर डीसीएम कर रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी भी हो रही है।
सोमवार को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के डीआरएम मोहित चंद्रा ने स्टेशन का औचक निरीक्षण किया था। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर संचालित कैंटीन से बाहर खडे कुछ यात्रियों के हाथ में खाने पीने की सामग्री देखकर रेट पूछे। यात्रियों ने बताया कि पानी की बोतल 20 रुपये में मिली है, जबकि इसका दाम 15 रुपये है। इसके बाद डीआरएम चले गए थे।
शुक्रवार को स्टेशन के सीसीआई ओमप्रकाश ने बताया कि सीनियर डीसीएम प्रयागराज विपिन सिंह ने फोन पर निर्देश दिए कि कैंटीन पर ताला लगाया जाए और इसकी जांच कराई जा रही है। इसी निर्देश के बाद कैंटीन पर रेल अधिकारी ने ताला लगवा दिया। अब कैंटीन में ताला लगने से भोजन व पानी की समस्या ट्रेन के यात्रियों को हो रही है।