फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   raamaghaat se karvee tak mandaakinee mein gir rahee 16 naalon kee gandagee

रामघाट से कर्वी तक मंदाकिनी में गिर रही 16 नालों की गंदगी

Sat, 08 Aug 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
raamaghaat se karvee tak mandaakinee mein gir rahee 16 naalon kee gandagee
चित्रकूट। रामघाट से कर्वी तक मंदाकिनी में 16 नालों की गंदगी गिर रही है। इस ओर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुंदेली सेना ने जलशक्ति मंत्री और जिलाधिकारी से इस मामले में ठोस पहल की मांग की है। बुंदेली सेना इस मामले को पहले भी उठा चुकी है। तब तत्कालीन जिलाधिकारी और अब के मुख्य सचिव विशाख जी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अफसरों ने इनके फरमान को तवज्जो ही नहीं दी।
विज्ञापन

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि नालों की गंदगी से मंदाकिनी का पानी दूषित हो रहा है। इस मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी विशाख जी ने सिंचाई विभाग, जल संस्थान और नगर पालिका ईओ के साथ बैठक कर नालों में दो-दो चैंबर बनाने के निर्देश दिए थे। कहा गया था कि पहला चैंबर बड़ा बनाकर उसमें बड़ी गिट्टी डाली जाए। दूसरा चैंबर छोटा बनाकर इसमें छोटी गिट्टी डालें। इससे नालों की बड़ी गंदगी इसमें रुक जाएगी। उनके तबादले के बाद विभागों ने योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। समस्या जस की तस है। उन्होंने बताया कि मंदाकिनी में गिर रही नालों की गंदगी रोकने के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी के सुझावों को अमल में लाने की मांग प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed