फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Questions raised on the quality of stones installed on the pathway, investigation will be done

Chitrakoot News: पॉथ-वे पर लगे पत्थरों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, होगी जांच

Fri, 21 Nov 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 21 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of stones installed on the pathway, investigation will be done
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि पर सजाने-संवाने की जुगत चल रही है। पर्यटन विभाग की ओर से जगह-जगह पर स्वागत गेट बनाए जा रहे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं को सहूलियत देने को पॉथ-वे का भी निर्माण हो रहा है। ये कार्य शहर में जगह-जगह पर हो रहा है। द्वार व पाथ वे पर राजस्थानी लाल रंग पत्थर लगाए जा रहे हैं। इस पर भारी-भरकम रकम भी खर्च हो रही है। पर इनकी गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग रहे हैं। बृहस्पतिवार को कानून व विकास कार्यों की समीक्षा में करने आए जिला प्रभारी मंत्री मनोहर लाल के समक्ष भी यह मुद्दा गूंजा। जिस पर उन्होंने लाल रंग के पत्थरों की जांच कराने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उद्यान विभाग में विभिन्न सरकारी योजना में आए आवेदनों को रद करने पर अधिकारी को फटकारा। शौचालयों की सूची तलब की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री ने कामदगिरी परिक्रमा मार्ग के आरती स्थल पर लाइट लगवाने व उद्यान विभाग की योजनाओं में किसानों से प्राप्त फार्मों की शुद्ध जांच करने के निर्देश दिए। मंत्री ने जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होने वाली विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली। जिस पर अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया कि उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 18 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में प्रतिदिन 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। मंत्री ने जिले में खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने और हाईटेंशन तारों को आबादी वाले क्षेत्रों से हटवाने की बात कही। बैठक में डीएम पुलकित गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, मुख्य विकास अधिकारी अमृत पाल कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed