फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pushparaj presented in court, remand for five days

चित्रकूट: पुष्पराज अदालत में पेश, पांच दिन की रिमांड

Thu, 21 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pushparaj presented in court, remand for five days
चित्रकूट। शराब कारोबारी अनुज दीक्षित व उसकी महिला मित्र प्रिया सिंह की दिनदहाड़े़ गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी पुष्पराज सिंह को नया गांव थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के सतना जिले की अदालत में पेश किया। पुलिस की मांग पर अदालत ने हत्यारोपी को पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। रिमांड मिलने पर पुलिस टीम हत्यारोपी को लेकर देर शाम को नया गांव पहुंची। उससे कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को सतना के सिविल लाइंस थाने में हत्यारोपी के आत्मसमर्पण के दौरान उसके साथ मौजूद वकील व उसके पुत्र की स्थानीय लोगों द्वारा पिटाई के मामले में सतना के वकीलों ने विरोध किया है। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर तीन लोगाें के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नया गांव थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी ने हत्यारोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच सतना की कोर्ट में पेश किया और पांच दिन का रिमांड मांगा।
विज्ञापन

इस पर जज ने आरोपी की 25 जनवरी तक की रिमांड मंजूर कर ली। इसके बाद पुलिस उसे लेकर पूछताछ के लिए थाने पहुंची। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड में कई अन्य राज भी सामने आ सकते हैं। अभी तक आरोपी पर एक तरफा प्यार के चलते हत्या करने का आरोप सामने आया है, लेकिन इतना ही नहीं और कई गहरे राज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतना के राजेंद्र नगर निवासी हत्यारोपी पुष्पराज सिंह ने बुधवार की देर शाम को सिविल लाइंस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसी दौरान वहां पहुंचे लोगों ने पुष्पराज व उसके साथ आए वकील की पिटाई कर दी थी। घटना की सतना के वकीलों ने कड़ी निंदा कर जिला अधिवक्ता संघ सतना के अध्यक्ष राज बहादुर सिंह के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही वकील को पीटने के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
सतना के राजेंद्र नगर निवासी वकील बृजेंद्र सिंह राजपूत ने सिविल लाइंस थाने में ग्राम बरहा निवासी लिटिल सिंह, ग्राम बचवई निवासी अमित सिंह व अभिषेक सिंह समेत अन्य पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वकील ने बताया कि जब थाना प्रभारी व दो सिपाहियों के साथ वह थाने से बाहर जाने के लिए निकले, तब थाने के मुख्य द्वार के पास उन पर हमला किया गया। इस दौरान उनके पुत्र विराट सिंह ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसे भी पीटा गया।
हत्या के बाद गांव चले गए पत्नी और पिता
महोबा। चित्रकूट में हुई शराब कारोबारी अनुज दीक्षित की हत्या के बाद महोबा के चरखारी बाईपास मार्ग पर बन रहे उसके मकान का निर्माण कार्य बंद हो गया है। अनुज के पिता और पत्नी भी घर में ताला लगाकर गांव चले गए हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक-दो बार ही अनुज जमीन खरीदने के बाद यहां आया था। बाकी उसके पिता और पत्नी ही यहां आते थे। हमीरपुर के गहरौली निवासी श्याम सुंदर दीक्षित का इकलौता बेटा अनुज शराब कारोबारी की कंपनी में मैनेजर था।

इसकी वजह से कारोबारी ने अनुज को कई और काम सौंप दिए थे। साथ ही वह खुद भी शराब का कारोबार करने लगा था। उसने अपनी कमाई से महोबा के चरखारी बाईपास मार्ग और छतरपुर रोड पर प्लाट खरीदे थे। चरखारी बाईपास रोड स्थित प्लाट पर उसने मकान का निर्माण भी शुरू करा दिया था। अनुज के पत्नी सरोज और पिता श्याम सुंदर महोबा में किराये के मकान में रहकर निर्माणाधीन मकान का कामकाज देखते थे। चित्रकूट में अनुज की हत्या की खबर सुनते ही श्याम सुंदर व सरोज गहरौली गांव चले गए थे। तब से मकान का निर्माण कार्य बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed