फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   prv

आठ मिनट में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले पीआरबी कर्मी सम्मानित

Mon, 01 Jun 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
prv
फोटो-4- बेहतर डयूटी करने पर 112 के सिपाही को प्रशस्ति पत्र देते एडीजी प्रेम प्रकाश व मौजूद एसपी अंकित - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/मऊ। लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था को न बिगड़ने दिया जाए। महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाना जरूरी है। दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर दोषियों को तत्काल सजा दिलाने का काम करें। यह बातें सोमवार को मऊ कोतवाली पहुंचे एडीजी प्रेम प्रकाश ने कही।
विज्ञापन

बांदा से प्रयागराज जाते वक्त एडीजी ने मऊ कोतवाली का निरीक्षण किया। कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी व शेल्टर होम में बेहतर देखभाल की जाए। कोतवाली में निगरानी समितियों का पुनर्गठन व सुदृढ़ीकरण किया जाए। कोरोना काल में संक्रमण रोकने को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर पुलिसकर्मियों का हौसला नहीं टूटना चाहिए। सभी अपनी ड्यूटी बेहतर तरीके से करें। दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को जेल भेजें।
विज्ञापन

वहीं इसके पहले मुख्यालय में एडीजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कोरोना संक्रमण काल में किए गए काम की समीक्षा की। डकैतों के खिलाफ जिला पुलिस के किए गए प्रयास व मिली सफलता पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के प्रयास की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने 2035 पीआरवी पर कार्यरत कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हौसला बढ़ाया। राजापुर के मुख्य आरक्षी मोहम्मद हुसैन व आरक्षी दुर्गेश को कर्तव्यों का पालन करते हुये अल्प समय आठ मिनट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाये जाने पर नकद पुरस्कार राशि पांच सौ व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed