फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Prow Tech took Kamtanath temple blessings

कामतानाथ मंदिर में माथा टेक लिया आशीर्वाद

Sat, 17 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 17 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Prow Tech took Kamtanath temple blessings
कामतानाथ मं‌दिर से बाहर आते राहुल गांधी। - फोटो : amarujala
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रमुख द्वार कामतानाथ मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। साधु संतों ने उनका स्वागत कर पिता राजीव और दादी इंदिरा की यादें ताजा कराई। संतों ने राहुल से अयोध्या में राम मंदिर बनवाने की पहल करने की गुजारिश की। मंदिर से जब राहुल निकले तो माथे पर टीका लगाकर आए और सबका अभिवादन किया।
विज्ञापन


खाट सभा से पहले राहुल गांधी कामतानाथ द्वार पहुंचे। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के नेताओं के साथ भगवान कामतानाथ के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। पुजारियों ने राहुल के माथे पर चंदन का त्रिकुंड लाकर पूजा पाठ कराई। मंदिर में साधु संतों से अयोध्या मेें राम मंदिर की भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


कामतानाथ प्रमुख द्वार के महंत रामस्वरूप दास उन्हें अपने कमरे में ले गए। वहां धर्मनगरी की जानकरी दी। संत तुलसीदास की रचित रामचरित मानस भी भेंट की। 10 मिनट तक साधु, संतों से बातचीत की। इस मौके पर संत राम हृदय दास, मदनदास, विधायक सुखेंद्र सिंह, परिवेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, नीलांशु चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, पंकज मिश्र, जयशंकर मिश्र, बरातीलाल पांडेय, रंजना पांडेय, पंचायत अध्यक्ष चित्रकूट प्राची चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामतानाथ के दर्शन को भक्तों को करना पड़ा इंतजार
चित्रकूट। राहुल गांधी के प्रमुख द्वार कामतानाथ पहुंचने से आधा घंटे पहले एसपीजी ने मंदिर के नीचे रस्सी लगा कर आने वाले भक्तों को रोक दिया। इससे भक्तों को भगवान कामतानाथ के दर्शन करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
 
मध्य प्रदेश की पुलिस रही मुस्तैद
चित्रकूट। मध्य प्रदेश की सीमा में भगवान कामतानाथ का प्रमुख द्वार होने के कारण यहां के पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ तैनात रहे। किसी को आने-जाने नहीं दिया। करीब एक घंटे तक प्रमुख द्वार के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही।


किसानों ने बाढ़ की समस्याएं उठाईं
चित्रकूट। राजापुर के जयशंकर मिश्रा के साथ पहुंचे तिरहार क्षेत्र के किसानों ने खाट सभा मेें बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी राहुल गांधी को दी। पुष्पेंद्र सिंह ने किसानों के मुआवजे का मुद्दा उठाया। राहुल ने कहा कि मुआवजा दिलाने को वे लोकसभा में मुद्दा उठाएंगे। अंजना पांडेय ने पाठा क्षेत्र की तो पंकज मिश्रा ने किसानों की समस्या से राहुल गांधी को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed