{"_id":"65e2201c5b923085750a1173","slug":"protest-by-farmers-regarding-anna-cattle-problem-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-105335-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। दिन भर धरना चलता रहा। जब नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान पहाड़ी ब्लाक परिसर में सुबह से धरने पर बैठ गए। जो जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दिया। किसान जमहिल निवासी किसान शिवशंकर मिश्र ने बताया कि अन्ना मवेशियों को गोशाला में नहीं रखा जाता। इससे वह खेतों में लगी फसल को खा जाते है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी गोशालाओं का संचालन करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई। बछरन निवासी शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि अन्ना मवेशियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, जो खेतों में घुसकर फसल खा जाते हैं। कई बार पशु मालिकों से इस बात को लेकर विवाद भी होता है।
किसानों के धरना प्रदर्शन की जानकारी हुई तो मौके पर नायब तहसीलदार राजीव कुमार दुबे पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्या सुनकर निराकरण करने के लिए आश्वसान दिया तब जाकर किसान माने। इस मौके पर किसान राम सनेही सिंह, शिव सलोने, रूद्र प्रसाद सिंह, छोटे लाल, मानस आदि मौजूद रहे।