{"_id":"60cb883d8ebc3e33583ad8eb","slug":"prepare-to-deal-with-the-third-wave-of-corona-chitrakoot-news-knp634806791","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की करें तैयारी
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में अति कुपोषित सैम बच्चों के प्रबंधन को लेकर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास परियोजना अधिकारी, कर्मचारी जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में 18 से 44 साल, 45 साल से ऊपर के लोग सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। संभावित तीसरी लहर से सबसे ज्यादा बच्चों के प्रभावित होने की आशंका विशेषज्ञ बता रहे हैं।
सैम बच्चों के लिए एमाक्सीसिलिन टेबलेट या सीरप सहित पूरी मेडिसिन उनके अभिभावकों को आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के सहयोग से वितरण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही दवाओं के लाभ, उपयोग के बारे में भी अभिभावकों को पूरी जानकारी दें। बैठक में एडीएम जीपी सिंह, सहित स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं पीरामल संस्था के कार्यकर्ता मौजूद रहे।