{"_id":"68d2ef2bf20f357d70092354","slug":"pregnant-woman-dies-under-suspicious-circumstances-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-121278-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 24 Sep 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23 सीकेटीपी-12- परिचय- विनीता देवी- फाइल फोटो- परिजन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव में खेत में चारा काटने गई एक गर्भवती महिला संदिग्ध हालात में बेहोश मिली। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अशोह निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी विनीता देवी (23) सोमवार शाम खेत में चारा काटने गई थी। करीब आधे घंटे बाद जब वह देखने पहुंचे तो विनीता खेत में मुंह के बल गिरी पड़ी थी और पास में हसिया रखा था। आनन-फानन में निजी वाहन से सीएचसी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि 15 मई 2023 को शादी हुई थी और विनीता सात माह की गर्भवती थी। कमजोरी के कारण आशंका है कि खेत में चक्कर आने पर वह गिर गई। विनीता चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी ने कहा कि परिजनों ने चक्कर आने से गिरकर मौत होने की जानकारी दी है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।