फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pregnant skeleton found in forest, accused of murder

अनुसुइया जंगल में मिला महिला का कंकाल

Mon, 28 Jun 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pregnant skeleton found in forest, accused of murder
चित्रकूट/खोही। जिले की सीमा से सटे मप्र नयागांव थाना अंतर्गत अनुसुइया जंगल में एक गर्भवती का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। आस पास मिले कुछ कपड़े, चप्पल, पायल से उसकी शिनाख्त फतेहपुर जिले के डांडा अमौली निवासी ज्योति के रूप में हुई। फतेहपुर व नयागांव पुलिस टीम की सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने इसकी पुष्टि कर मृतका के पति राजेश कुमार पर ही हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

नयागांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि कुछ लोगों ने बताया कि अनुसुइया के जंगल में एक महिला का कंकाल पड़ा है। मौके पर जाकर देखा गया तो पता चला कि शव कुछ दिन पुराना है। जिसे जलाकर फेंका गया था। कुछ दिन पूर्व फतेहपुर की पुलिस एक महिला की तलाश में आई थी। सूचना पर फतेहपुर पुलिस टीम मृतका महिला के परिजनों को लेकर पहुंची तो सारा मामला साफ हो गया। मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि ज्योति के पति राजेश का किसी अन्य से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उसने गर्भवती ज्योति को इलाज के बहाने उसे बिंदकी ले गये फिर उसे चार पहिया से बांदा लाये इसी बीच चित्रकूट घूमने के बहाने लाकर रास्ते में मार दिया और फिर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जलाकर फेंक दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed