{"_id":"69efb1303197ee170e0f2bb4","slug":"pradhans-protested-demanding-extension-of-tenure-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-130228-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग पर किया प्रदर्शन
Tue, 28 Apr 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27 सीकेटीपी 03 कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी मांगपत्र देते प्रदर्शनकारी। संवाद
- फोटो : बौंडी के मंगरवल में घड़ियाल के हमले में घायल नैतिक व मौजूद परिजन।
चित्रकूट। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने सोमवार को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को सौंपा। संगठन जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला के नेतृत्व में प्रधान जिला पंचायत में एकत्र हुए थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल 26 मई और 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण में देरी, पिछड़ा वर्ग आयोग गठन और उच्चतम न्यायालय के ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया अपूर्ण है। इससे निर्धारित समय में पंचायत चुनाव संभव नहीं दिख रहा है।
प्रधानों के बदले प्रशासकों की नियुक्ति गलत होगी, क्योंकि पिछले चुनावों में वित्तीय अनियमितताएं सामने आई थीं। प्रधान जनता द्वारा निर्वाचित होते हैं और स्थानीय समस्याओं को बेहतर समझते हैं। कर्वी ब्लाक अध्यक्ष विष्णुकांत पांडेय, अभिलाष पटेल, जगदीश पटेल, रामनगर पुष्पलता सिंह, प्रभात पांडेय, विपिन मिश्रा, मीना देवी, साधना सिंह, रामआसरे, उर्मिला देवी, रामनाथ, रामशरण त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।