{"_id":"64861a0fd6448e0c7001ca84","slug":"practice-for-yoga-day-chitrakutt-news-c-12-1-280961-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: योग दिवस के लिए कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: योग दिवस के लिए कराया अभ्यास
विज्ञापन
चित्रकूट। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कराया गया। शुभारंभ व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने किया।
डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति ही विश्व की समस्याओं का समाधान है। बताया कि दीनदयाल शोध संस्थान के संयोजन में सामूहिक विश्व योग दिवस 21 जून को सद्गुरु सेवा संघ के मैदान में प्रात: छह बजे से एकत्र होकर चित्रकूट के एकता का संदेश देंगे। डीआरआई के इंजीनियर आरएस त्रिपाठी, डॉ. रामऔतार शर्मा, वीरेंद्र सिंह, गायत्री परिवार के प्रतिनिधि, छात्रों के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उधर, महिला पतंजलि योग समिति की प्रभारी मंजू केशरवानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए तीन दिवसीय योग शिविर 10 से 12 जून तक सुंदर घाट शंकर बाजार में चल रहा है। इसमें दो दिन योग का प्रशिक्षण दिया गया। मीडिया प्रभारी मनीषा केशरवानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर योगाभ्यास कराया जा रहा है। इस मौके पर योग शिक्षक लालमणि गुप्ता, रमा शुक्ला, पदमा सिंह, सरिता अग्रवाल, साधना केशरवानी, निर्मला देवी, विमला आर्य व नीलम आर्य आदि का सहयोग रहा।