{"_id":"6a19e9ceda85298d4407a89e","slug":"power-supply-disrupted-due-to-storm-and-rain-leaving-two-lakh-houses-in-darkness-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-131749-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, दो लाख घरों में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, दो लाख घरों में छाया अंधेरा
Sat, 30 May 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 30 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29 सीकेटीपी-10-राजापुर में मार्ग में गिरा पेड़। संवाद
- फोटो : Archive
चित्रकूट। जिले में बृहस्पतिवार देर रात को आई तेज आंधी-बारिश ने बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा दी है। रात करीब एक बजे गुल हुई बिजली शुक्रवार देर शाम तक कई उपकेंद्रों में भी बहाल नहीं हो सकी। भीषण उमस और गर्मी के बीच लोगों को बिजली के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
जिले में आंधी करीब 150 बिजली पोल टूट गए, जबकि करीब 10 ट्रांसफार्मर खराब हुए। जिले में करीब 1.85 लाख विद्युत कनेक्शन धारक प्रभावित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइनें टूटने से पूरी रात अंधेरा रहा। विभागीय टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पोल और लाइनों को बदलकर जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
सड़क पर गिरे पेड़, बिजली पोल टूटे
खोही। तेज आंधी व बारिश ने खोही व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मचाई। कई विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं बालापुर माफी क्षेत्र में तेज तूफान से बिजली का पोल गिर गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। इसके साथ 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। गरीब परिवारों के टिन शेड और छप्पर भी उड़ गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क मार्ग साफ कराने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
मानिकपुर में आंधी बारिश के बाद गहराया पेयजल संकट
मानिकपुर। बीती रात आए चक्रवाती तूफान ने मानिकपुर क्षेत्र में बड़े-बड़े पेड़, बिजली पोल, टिन शेड और पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं। ब्लॉक परिसर में लगा विशाल पीपल का पेड़ जड़ से उखड़ गया। रेलवे स्टेशन परिसर और नगर पंचायत क्षेत्र में भी कई पेड़ धराशायी हो गए। सड़कों पर गिरे पेड़ और बिजली के तारों के कारण सुबह तक हालात बदहाल रहे। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। लोगों का कहना है कि यदि यह तूफान दिन में आता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
100 गांवों की बिजली गुल
राजापुर। नगर के रामलीला मैदान में लगा हाईटेंशन पोल टूट गया, जबकि डाकघर के पास बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। महुआ गांव, कुसेली, प्रसिद्धपुर और अर्जुनपुर समेत कई गांवों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। केवटन पुरवा निवासी चंद्रभान के घर के बाहर खड़े वाहन और भैंस पर महुआ का विशाल पेड़ गिर गया। इससे भैंस घायल हो गई और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के बाद कस्बे के बाईपास सड़क, कमासिन सड़क और कालिंदीपुरम मार्ग में जलभराव हो गया। इसके साथ गुरुकुलम स्कूल और खादी महोत्सव प्रदर्शनी को भी नुकसान हुआ। वहीं गोस्वामी नगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क का मुख्य गेट और बाउंड्रीवॉल भी क्षतिग्रस्त हो गई। भदेदू उपकेंद्र क्षेत्र में 11 हजार लाइन के छह खंभे टूट गए हैं, जिससे करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। वहीं राजापुर क्षेत्र में सिधौली गांव में बने शिव मंदिर व हनुमान मंदिर में पेड़ गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है।
बोले जिम्मेदार
जिले में 120 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। रात से ही टीमें लगी हैं, अब तक 24 उपकेंद्रों में से 18 में आपूर्ति पहुंचाई जा चुकी है। वहीं नए खंभे लगाकर अन्य उपकेंद्रों में आपूर्ति बहाल करने का काम तेजी से चालू है।
-आरके यादव, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।

फोटो 29 सीकेटीपी-10-राजापुर में मार्ग में गिरा पेड़। संवाद- फोटो : Archive