फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Power over personnel work outs, to return to work

बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार समाप्त, काम पर वापस लौटे

Wed, 07 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 07 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Power over personnel work outs, to return to work
कचहरी सभागार में बैठक में बोलते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
सपा सदर विधायक वीर सिंह और  विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी आशीष कुमार के बीच हुए विवाद के मामले में विद्युत विभाग के अधिकारी- कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए हैं। लेकिन वकीलों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। न्यायिक कार्य से विरत रहकर वकीलों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जुलूस निकाला और आरोपी एसडीओ- लिपिक को जेल भेजने की मांग की। कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो कड़ा आंदोलन किया जाएगा
विज्ञापन



 दो दिसंबर से इस मामले को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का कार्य बहिष्कार जारी था। विद्युत कर्मी आरोपी सदर विधायक व अन्य की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसे लेकर शहर के पटेल तिराहे में धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय मंत्री रामलाल पाल ने कर्र्मचारियों को बताया कि इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। इससे यह हड़ताल स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके बाद कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया गया। वहीं अधिशाषी अभियंता  कार्यालय में अभियंता संघ की बैठक हुई। जिसमें कार्य बहिष्कार खत्म करने का निर्णय लिया गया।  कचहरी परिसर में जिला बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ता अशोक गुप्ता के खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट पर वकीलों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें इस मामले में पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन अपर एसपी अशोक कुमार को दिया गया। संघ के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि 48 घंटे के भीतर पुलिस प्रशासन विद्युत विभाग के एसडीओ को जेल भेजने की कार्रवाई नहीं करता तो प्रत्येक तहसील में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed