फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Power House in Phunka Savva 30 Crore in 20 Days

20 दिन में फुंका सवा तीन करोड़ का पावर हाउस

Sat, 07 Jul 2018 11:10 PM IST
20 दिन में फुंका सवा तीन करोड़ का पावर हाउस
20 दिन में फुंका सवा तीन करोड़ का पावर हाउस Updated Sat, 07 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Power House in Phunka Savva 30 Crore in 20 Days
1 - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चित्रकूट। बीस दिन पूर्व सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 33 केवीए का पावर हाऊस छह बार फूंक चुका चुका है। इन दिनों का औसत देखें तो हर चालिस घंटे बाद इसका केबिल बाक्स फूंक जाता है। जिसे लेकर तीन बार शहर में जाम लग चुका है। बिजली पानी की समस्या से आम जनजीवन बेहद प्रभावित हो रहा है।
17 जून को सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने शहर के  धुस मैदान में स्थापित 33/11 केवीए के सब स्टेशन का शुभारंभ किया था। सभी ने बडे़ दावे किए थे कि शहर थर्ड, सीतापुर व एलआईसी फीडर के हजारों उपभोक्ताओं की समस्या दूर हो जाएगी। शुरुआत होते ही यह धड़ाम हो रहा है महज बीस दिनों में छह बार इसके केबिल बाक्स फूंकने से यह साबित हो रहा है कि इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। शुभारंभ कराने में तकनीकी फिटनेस का ध्यान न देकर जल्दबाजी की गई। हालत यह है कि तीन बार शहरवासी आंदोलित हो चुके हैं। दो बार तो हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगाया। एलआईसी तिराहे पर घंटों जाम लगाया। लोगों का कहना था कि बिजली दस घंटे भी नहीं मिल रही है। इसके बाद पानी की भी सप्लाई नहीं होती है। इस गर्मी में लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। यही हाल रहा तो शहर में बड़ा आंदोलन हो सकता है।
विज्ञापन


घटिया सामग्री की बात मानी, नोटिस जारी
चित्रकूट। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जेपीएन सिंह व अधिशाषी अभियंता अनिल दुबे ने कहा कि नए सब स्टेशन से अभी कुछ समस्याएं हो रहीं हैं। 20 दिन में छह बार केबिल फुंकना संदेह व्यक्त करता है। इसके लिए ठेकेदार परमेंद्र कुमार को नोटिस जारी की गई है। जिसमें सब स्टेशन की समस्या का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं अन्यथा विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम नाराज मांगी रिपोर्ट
चित्रकूट। लगातार शहर व आस पास के इलाकों में बिजली पानी की समस्या से कानून व शांति व्यवस्था प्रभावित होने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। डीएम विशाख जी अय्यर ने बिजली व जल विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था गड़बड़ होने के कारण की रिपोर्ट मांगी है। यह निर्देश हैं कि यदि कानून व्यवस्था बिगड़ी तो इसके जिम्मेदार इन्हीं दो विभागों के अधिकारियों को माना जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed