फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Power failure for seven hours in the city and 14 hours in the village

Chitrakoot News: शहर में सात व गांव में 14 घंटे बिजली गुल

Mon, 03 Jul 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 03 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Power failure for seven hours in the city and 14 hours in the village
फोटो नंबर- 52-
विज्ञापन

शहर में सात और गांव में 14 घंटे बिजली गुल
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती होने से बढ़ रहा आक्रोश
:- बरगढ़, शिवरामपुर व पहाड़ी क्षेत्र में बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंंसी
चित्रकूट। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार की रात को शहर में सात घंटे व गांवों में 14 घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिले में दो दिन बारिश के बाद रविवार को मामूली बारिश से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। ऐसे में बिजली कटौती से आमजन कराह उठे।
शहर के बनकट पावर हाउस में बिजली की मशीन में आई खराबी के कारण रविवार की रात को शहर में सात घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति बंद रही। इससे शहरवासियों की रातों की नींद खराब हो गई। जिला मुख्यालय से जुड़े गांव कसहाई, टिकुरा, चंद्रगहना, सपहा गांव में रात भर बिजली की आपूर्ति नहीं हुई। शहर के शंकर बाजार निवासी पूर्व सभासद डॉ. विष्णु दत्त बधौलिया, व्यापारी ओम प्रकाश साहू, जितेंद्र दुबे ने बताया कि बिजली की आपूर्ति के आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन

दो दिन से हालत अधिक खराब है। शिवरामपुर कस्बा निवासी राजेश गुप्ता, विवेक, कामता प्रसाद ने बताया कि शिवरामपुर कस्बा सहित गांवों में बिजली की आपूर्ति आठ से 10 घंटे तक बंद रहती है। पहाड़ी कस्बे के ओरा निवासी सुरेश कुमार, राममिलन, कुचाराम गांव के आशीष कुमार ने बताया कि जब से बरसात लगी है। बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरगढ़ क्षेत्र के गाहुर, मनका, शिवगंज, गुइया गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इस समय उमस भरी गर्मी पड़ रही है, वही बिजली की आपूर्ति रात के समय बंद कर देने से रातों की नींद हराम हो जाती हैं। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि बनकट स्थित पावर हाउस की मशीन मेें खराबी आने के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसको सही कर ज्यादातर स्थानों की बिजली की आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed