फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Power and wait for 48 hours

बिजली के लिए 48 घंटे का और इंतजार

Mon, 30 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट Updated Mon, 30 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Power and wait for 48 hours
फीडर को दुरुस्त करते विद्युत कर्मी - फोटो : अमर उजाला
मानिकपुर व बरगढ़ क्षेत्र में शनिवार की रात व रविवार सुबह आई आंधी में फिर दो दर्जन से अधिक बिजली के पोल धराशाई हो गए। बिजली ठप होने से बेहाल ग्रामीणों को अब विद्युत आपूर्ति बहाल होने में दो तक और इंतजार करना होगा। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो कम से कम अभी भी 48 घंटे और लग सकते हैं।
विज्ञापन


25 मई को आई आंधी व बारिश से सबसे अधिक बिजली के पोल धराशाई हुए थे। आंधी का सबसे ज्यादा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा था। शहर समेत जिले के एक सैकड़ा गांव की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी जो आज तक बहाल नहीं हो पाई है। बनकट पावर हाउस में लोढ़वारा फीडर रविवार की सुबह चालू तो कर दिया गया, लेकिन महज दो घंटे के अंदर ही लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन


एक दर्जन कर्मचारी दिन भर फाल्ट ढूंढते रहे। कुछ ऐसा ही हाल शहर के अन्य फीडरों का भी रहा। वहीं शनिवार की रात और रविवार की सुबह आई आंधी ने भी दो दर्जन से अधिक पोल धराशाई कर दिए। जिससे व्यवस्था और चरमरा गई है। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता राजमणि विश्वकर्मा ने बताया कि कर्मचारी कम होने से  काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोढ़वारा फीडर से 40 गांव की आपूर्ति है, देर रात तक इसे चालू कराया जाएगा। उधर मानिकपुर क्षेत्र में नए पोल व तार लगाने का काम तेजी से चल रहा है। 48 घंटे के अंदर आपूर्ति बहाल करा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed