फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Potholes filled on the roads coming by the minister

Chitrakoot News: मंत्री के आने वाले मार्गों के भरे गड्ढे

Sat, 26 Oct 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Potholes filled on the roads coming by the minister
चित्रकूट। लाखों तीथयात्री जिन सड़कों से गुजरेंगे उनकी हालत खस्ता है। जिले के प्रभारी मंत्री के आने से पूर्व उनके गुजरने वाले मार्ग के गड्ढों में बालू और गिट्टी भर दी गई। ऐसा इसलिए किया गया, जिससे प्रभारी मंत्री को गड्ढे न दिखे और उनको धक्के भी न लगे। कलक्ट्रेट से लेकर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर शुक्रवार को सवेरे से ही गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला में तीर्थयात्रियों की मुश्किलें बढ़ाएंगी धर्मनगरी की सड़कें की खबर छपने के बाद श्रम व सेवायोजन/जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मुन्नू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली के पूर्व सभी गड्ढों को भरा जाए, जिससे तीर्थयात्रियों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कहा कि जो सड़कें खराब हैं, उन्हें बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
अधूरे एनएच से उड़ रही धूल
राजापुर। अधूरा राष्ट्रीय राजमार्ग व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गया है। ठेकेदार ने अधूरी सड़क छोड़ दी है। यहां धूल के गुबार उड़ रहे हैं। कुछ दूरी पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व कंपोजिट विद्यालय हैं। धूल उड़ने से दुकानदारों के साथ ही छात्र-छात्राओं को भी परेशानी होती है। देवीजी तिराहे से रैपुरा तिराहे तक व्यापारियों का जीना दूभर हो रहा हैं। आधे अधूरे नालों से दुर्गंध भी फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बीमारियों का खतरा बना है। पूर्व सभासद राकेश नामदेव, अमित उर्फ दीपू मिश्रा, उद्योग व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, संजय जायसवाल आदि व्यापारियों ने बताया कि राजापुर नगर पंचायत का विकास नहीं, बल्कि व्यापारियों की प्रतिष्ठानों का विनाश हो रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग प्रयागराज को कई बार पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूर्ण कराने की बात कही है, लेकिन छह माह बीत जाने के बावजूद अभी तक कार्य शुरू नहीं कराया गया। संवाद

इनसेट
दो दिन में भर जाएंगे प्रमुख स्थानों के गड्ढे
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि गड्ढे भरने का काम शुरू हो चुका है। कुछ स्थानों पर अभी गिट्टी डाली गई है। जल्द ही तारकोल और सीमेंट आदि डालकर मजबूत किया जाएगा। दो दिन के अंदर प्रमुख स्थानों की टूटी सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed