फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Posts reduced in delimitation, three ceased to exist in body boundary expansion

Chitrakoot News: परिसीमन में घटे पद, निकाय सीमा विस्तार में तीन का वजूद मिटा

Wed, 29 Oct 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Posts reduced in delimitation, three ceased to exist in body boundary expansion
चित्रकूट। वर्ष 2026 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। जिले में सरकारी मशीनरी इसकी तैयारियों में जुटी है। इसी बीच परिसीमन प्रक्रिया फाइनल कर नई सूची जारी की गई है। इस बार नई सूची में 52 पद घटे हैं और निकाय सीमा विस्तार में तीन ग्राम पंचायतें भी खत्म हो गई हैं। हालांकि, जिला पंचायत सदस्य के पदों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन

चित्रकूट के पांच ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में 331 ग्राम प्रधान, 4177 ग्राम पंचायत सदस्य, 431 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 17 जिला पंचायत सदस्यों के पद थे। सरकार का पंच वर्षीय कार्यकाल मई 2026 को पूरा हो रहा है। ऐसे में नई सरकार चुनने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुटा है। पहले चरण में परिसीमन प्रक्रिया अपनाई गई। महीनों तक चली परिसीमन प्रक्रिया के बाद पंचायती राज विभाग ने नए परिसीमन की क्षेत्रवार सूची भी जारी कर दी है। नई सूची में चित्रकूट जनपद में 52 पद कम हुए हैं जबकि नगर सीमा विस्तार में तीन ग्राम पंचायतों का वजूद भी खत्म हो गया है। पंचायती राज विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार जनपद में ग्राम प्रधान के तीन, बीडीसी के चार व ग्राम पंचायत सदस्य के 45 पद घटे हैं। ऐसे में अब ग्राम प्रधान के 328, ग्राम पंचायत सदस्य के 4132, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 426 पद हैं। जिला पंचायत सदस्य पदों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 17 पद पूर्ववत रहेंगे।
विज्ञापन

जनपद की पांच ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य के 4177 पद थे। लेकिन नई सूची में अब 45 पद कम हो गए हैं। ऐसे में अब 4132 पदों पर इस बार चुनाव होगा।
नगर पालिका और पंचायत के सीमा विस्तार में जिले में तीन ग्राम पंचायतों का अस्तित्व मिट गया है। इससे तीन प्रधान कम हो गए हैं, इनमें ब्लाक रामनगर की ग्राम पंचायत पराको, खटवारा व पहाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चिल्लीराकस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत के पदों का विवरण
ब्लॉक प्रधान पंच बीडीसी डीडीसी
चित्रकूट धाम कर्बी 92 1140 115 4
मानिकपुर 62 788 87 4
मऊ 56 702 72 3
पहाड़ी 80 1020 102 4
रामनगर 38 482 50 2
बोले जिम्मेदार
पंचायत के विभिन्न पदों के क्षेत्रों के निर्धारण के लिए परिसीमन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नए परिसीमन में प्रधान, पंच और बीडीसी के 52 पद कम हुए हैं। जिपं सदस्य पद में कोई बदलाव नहीं हुआ है। - रमेश गुप्ता, प्रभारी डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed