{"_id":"618d5d167b42f1708454916d","slug":"political-chitrakoot-news-knp66339306","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हित के लिए जारी रहेगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हित के लिए जारी रहेगा संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन की बैठक गुरुवार को शहर में स्थित गल्ला मंडी में हुई। जिसमें किसान आंदोलन सहित यूनियन के जिला संगठन को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि कृषि कानून को जब तक रद् नहीं किया जाएगा, किसानों के हित में संघर्ष जारी रहेगा। जिले के संगठन को गांव गांव तक मजबूत बनाया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन की हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि कृषि कानून को रद् करने के लिए चल रहे आंदोलन में किसान आरपार की लड़ाई लडने को तैयार हैं। चाहे जितने साल लग जाये आंदोलन जारी रहेगा।
महामंत्री अरूण पांडेय ने कहा कि किसान शांतीपूर्ण तरीके से आदोलन कर रहा है। उसके बावजूद भी बाधाये डाली जा रही हैं। जिला उपाध्यक्ष उदय नारायण सिंह ने कहा कि गांव गांव संगठन को मजबूत कर किसानों के हित में संघर्ष करना होगा। इस मौके पर शिवदयाल, शैलेंद्र सिंह, रामेश्वार सिंह, विनय त्रिपाठी, नाथन यादव सहित मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।